
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी बस स्टॉप पर भीषण गर्मी में बस यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राघव राम सेवा संस्थान की ओर से यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योग पति राजेश अग्रहरि ने संस्थान की ओर से बस स्टॉप पर वाटर कूलर, हाइब्रिड कूलर, पंखे और बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराईं। इस पहल से अमेठी के अतरिक्त सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली समेत आसपास के कई जनपदों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। राजेश अग्रहरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार को बताया कि जैसा राजा वैसे प्रजा हम खुली आंखों से देख रहे हैं कि हमारे प्रदेश के और देश के मुखिया आम लोगों की राहत के लिए सदैव काम कर रहे हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर के हम भी अच्छे कार्य को करने का प्रयास करते हैं।उन्होंने आगे बताया कि आते-जाते हमने देखा कि वहां आम लोग बस के इंतजार में गर्मी में खड़े रहते हैं। उनके दुख दर्द को समझते हुए हमने ₹ 5 लाख से वहां पर पानी पीने के लिए वाटर कूलर, बैठने के लिए बेंच और हवा के लिए पंख और कुलर का समर्पण किए हैं।राघव राम सेवा संस्थान की तरफ से अमेठी बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बड़ी सौगात दिया है। संस्थान की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरी ने सोमवार को यात्रियों के लिए बहुमूल्य उपकरण प्रदान किया। राजेश अग्रहरि ने वाटर कूलर हाइब्रिड कूलर बड़े पंखे बैठने के लिए बी आई पी श्रेणी की चेयर की व्यवस्था किया। संस्थान की तरफ से बस स्टॉप पर यात्री सुविधाओं पर काफी इजाफा हुआ ,जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को वाटर कूलर से पीने का ठंडा पानी मिलेगा वही यात्रियों को उमस भरी गर्मी से हाइब्रिड कूलर और पंखे राहत देंगे।लंबे समय से बस के इंतजार के दौरान यात्रियों को पेयजल और गर्मी से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता था। जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल से अब यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और राहत भरे इंतजार का अनुभव मिलेगा।