news-details

बसपा की सरकार बनाने की तैयारी कर चुकी जनता: विश्वनाथ पाल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अम्बेडकर नगर। सैदापुर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों का चरित्र जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार से परेशान जनता 2027 में बसपा की सरकार बनाने की तैयारी कर चुकी है।विश्वनाथ पाल ने कहा कि मायावती के शासनकाल में शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्राथमिक विद्यालय और शिक्षण संस्थान खोले गए। उन्होंने सपा सरकार पर आरक्षण और भर्तियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आरोप लगाए। मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बसपा सरकार में लाखों युवाओं को स्थायी रोजगार और नौकरी मिली, जबकि वर्तमान सरकार में युवाओं को रोजगार के बजाय लाठियां मिल रही हैं।बसपा के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा ने कहा कि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनके जीवन का लक्ष्य है और अवसर मिलने पर गरीबों के हित में कार्य करेंगे। नेता विनय पाठक ने सर्वसमाज और ब्राह्मण समाज के हित में बसपा के कार्यों का उल्लेख करते हुए मायावती को फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।बैठक का संचालन जिला सचिव राधेश्याम राज ने किया। इस दौरान सुरजीत भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।