news-details

बसपा ने 2027 की तैयारी तेज की, बूथ मजबूत करने पर जोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शनिवार को उन्नाव में जनपदीय समीक्षा बैठक कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन तथा सदस्यता नवीनीकरण का शेष कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं, इसलिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुटें।विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता सपा और भाजपा के शासन की तुलना बसपा सरकार के कार्यकाल से कर रही है और बदलाव की उम्मीद लगाए है। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर सर्वसमाज का मजबूत आधार तैयार करने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ मजबूत करने के तरीके बताते हुए बसपा संगठन की व्यवस्था के अनुसार काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव तक किसी कार्यकर्ता को आराम नहीं करना है।बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर ने की। उन्होंने कहा कि 2027 में मायावती की सरकार बनाना पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।