news-details

बड़े मंगल पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बड़े मंगल के अवसर पर साहू स्वीट्स, वाई ब्लॉक मार्केट द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद अवधेश त्रिपाठी मौजूद रहे। उनके पहुंचने पर आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया। पार्षद ने सभी से सेवा भावना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर अजय अवस्थी, अशोक गुप्ता, पंकज गुप्ता, साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।