
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मानसून में देरी के बावजूद किसानों ने धान की अगेती रोपाई शुरू कर दी है। बारिश का इंतजार करने के बजाय किसान निजी ट्यूबवेल, सबमर्सिबल और डीजल पंप के सहारे खेतों में पानी पहुंचाकर रोपाई कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि समय पर रोपाई नहीं होने से फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त खर्च उठाकर खेत तैयार किए जा रहे हैं। डीजल और सिंचाई लागत बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ी है।किसानों को उम्मीद है कि जल्द मानसून सक्रिय होगा और अच्छी बारिश होने से सिंचाई का खर्च कम होगा। किसान समय पर धान की रोपाई पूरी करने में जुटे हैं।