news-details

चौकी पर युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की दुबहा चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा दो युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज के सामने ही पुलिसकर्मी युवकों को डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।वीडियो में एक युवक को होमगार्ड पकड़कर खड़ा किए हुए है, जिसके बाद एक सिपाही डंडे से उसकी पिटाई करता है। इसके बाद दूसरे युवक को भी पकड़कर उसके साथ मारपीट की जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 22 मई का है।मामला चैनापुर गांव से जुड़ा है, जहां संजय कुमार ने कुछ लोगों पर खुद और अपनी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कार्रवाई के लिए पुलिस ने आरोपियों को दुबहा चौकी बुलाया था। इसी दौरान युवकों ने भी अपने साथ मारपीट की शिकायत की।आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों की पिटाई कर दी। पीड़ितों का कहना है कि चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट हुई और अगले दिन शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।कौड़िया थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह मारपीट करना गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।