news-details

चिलचिलाती धूप में चल रहा बसपा का गांव चलो अभियान

You can share this post!

सपा-भाजपा से ऊबी जनता, मायावती शासन की याद: केके आर्य

Pardarshi Vikas News Amethi

पार्टी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बसपा का गांव चलो अभियान जारी है। मंगलवार को जिले की तीन विधानसभाओं में पांच छोटी बड़ी बैठकें आयोजित हुई। बैठकों में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन कर पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्यता का नवीनीकरण किया। जिले में नियुक्त दोनों मंडल प्रभारी संगठन के कार्यों से दूर हैं। जिला कमेटी के पदाधिकारी भी पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गंभीर नहीं हैं।मंगलवार को कमई में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया और सभी पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट के के आर्य ने कहा कि बहन मायावती जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कानून का राज कायम करने के साथ 26विकास योजनाएं चलाकर उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज का विकास किया था।सपा और भाजपा की सरकारों ने इन योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस, भाजपा और सपा तीनों पार्टियां धर्म, संविधान और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर झूठी राजनीति कर रही हैं। एक अदद सिलेंडर के लिए जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बेलगाम पुलिस ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ऊब चुकी है।लोग कानून के राज और सुशासन के लिए बहन मायावती जी की याद कर रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल जी के हर कार्यक्रम में सैकड़ों लोग भाजपा, कांग्रेस और सपा को छोड़कर बसपा में शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं 2027में पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।डा राम लाल, सेक्टर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, मनोज, राहुल, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र,रज्जन, शैलेन्द्र, हंसराज आदि मौजूद रहे।

देवसीपुर में हुई बसपा की बैठक
गौरीगंज विधानसभा में बसपा की ओर से बनाए गए गोरियाबाद सेक्टर के देवसीपुर और पूरे चित्ता गांवों में बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने के बाद विधानसभा प्रभारी मोती लाल और विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी ने पार्टी की विचारधारा, बहन  सुश्री मायावती की चार बार की सरकार की उपलब्धियों और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर संवाद किया और समर्थकों को 2027में बसपा की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी करने और बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए। बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष हरिप्रसाद ने किया। मेवालाल,राम कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।