
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाइ जा रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाय। जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी थोक व्यापारियों से अपेक्षा है की गयी है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in/ पर चीनी के स्टाक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन भी करें। जनपद के थोक व्यापारियों के स्टाक की आकस्मिक जांच करायी जायेगी एवं यदिकोई व्यक्ति/व्यापारी जमाखोरी/कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।