news-details

चोरी व झपट्टामारी के चार आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
जिले में मोबाइल चोरी और झपट्टामारी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहात कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की।देहात कोतवाली पुलिस ने अल्लारक्खा और दादू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर बाइक से झपट्टामारी की घटनाओं को अंजाम देते थे।वहीं रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों नफीस और मोहम्मद तोहिद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।