

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारत विकास परिषद शाखा औरैया की ओर से संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, संस्कृति सप्ताह प्रभारी स्वतंत्र अग्रवाल और प्रदीप दुबे ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र स्वरूप पांडेय, राकेश गुप्ता, अंकित गहोई, प्रभाष चौधरी, के.के. दुबे, डॉ. एस.एस.एस. परिहार, अनीता परिहार, मोहन शर्मा, राज नारायण मिश्रा और ज्ञानेश दीक्षित समेत परिषद के सदस्य मौजूद रहे। संचालन सचिव देवमुनि पोरवाल ने किया।