
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जायस थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह चमड़ा मिल के सामने गिट्टी से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक के मुताबिक वह रायबरेली की ओर से आ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक मोड़ लिया। उसे बचाने के प्रयास में ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।