news-details

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर करीब एक साल तक कंप्यूटर की पढ़ाई छोड़ दी। छात्रा का आरोप है कि कुछ युवक लगातार उसे परेशान करते थे। करीब एक साल बाद दोबारा कंप्यूटर सीखने जाने पर आरोपितों ने फिर छेड़खानी शुरू कर दी।घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ अमेठी कोतवाली पहुंची, लेकिन सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए दोनों एसपी कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।