
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनजर एलएलबी और बीएएलएलबी सम सेमेस्टर की 28 मई को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए अब इन परीक्षाओं को 1 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया है।विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की “लेबर लॉ-1”, बीएएलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की “फैमिली लॉ-1 (मुस्लिम लॉ)” तथा बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर की “व्हाइट कॉलर क्राइम्स” विषय की परीक्षाएं अब 1 जून को पूर्व निर्धारित समय पर होंगी।परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा और पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करने की अपील की है।परीक्षा समय पहले की तरह ही रहेगा—एलएलबी और बीएएलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 08 से 11 बजे तक तथा बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।