news-details

डॉ. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (नमो) और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यशोदा नगर स्थित नाथूमल साधवानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्त जांच, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ ही चिकित्सा संबंधी परामर्श भी दिया गया। विशेषज्ञों ने वृद्धजनों को नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी।शिविर में यशोदा नगर के बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा चिकित्सकों से परामर्श लिया। निर्धारित समय पर शिविर का समापन हुआ।