
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। ऑल इंडिया अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने डॉ. अवनीश कुमार सिंह को नेशनल कन्वीनर नियुक्त किया है। संगठन का उद्देश्य अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के विकास, उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल करना है।एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। संगठन उनके हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल्स के सहयोग और कल्याण के लिए भी विभिन्न प्रयास किए जाएंगे।नेशनल कन्वीनर डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को एकजुट कर उनके हितों के लिए संगठित आवाज तैयार करना है। उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रदेशों और जिलों में इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशन से जुड़े सभी प्रोफेशनल्स से संगठन से जुड़ने की अपील की, ताकि देशभर में उनके लिए एक मजबूत और प्रभावी मंच तैयार किया जा सके।.