news-details

डॉ भीमराव अंबेडकर  जयंती पर लखनऊ चलने की अपील

You can share this post!

 

pardarshi vikas news sultanpur 

भारतीय संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम को मनाने को बसपा द्वारा बैठक आयोजित की गई।  14 अप्रैल 2026 को अधिक से अधिक संख्या में  डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमती नगर, लखनऊ पहुंचने को बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या मण्डल जोन कोऑर्डिनेटर मा. सर्वेंद्र अंबेडकर जी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र मिशनरी पार्टी है जो परमपूज्य बाबा साहब जी के मिशन कारवां को आगे बढ़ाने को निरंतर प्रयासरत है।विशिष्ट अतिथि अयोध्या मण्डल कोऑर्डिनेटर मा. छोटेलाल मौर्य जी व मा. रमेश चंद्र गौतम जी रहे। मा. छोटेलाल मौर्य जी ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर आधारित बहुजन समाज पार्टी में ही सबका हित और सम्मान सुरक्षित है। इसलिए 2027 उत्तर-प्रदेश में पांचवीं बार बहन जी की सरकार को बनाना है।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी मा. मेवालाल भास्कर जी ने किया। जिलाध्यक्ष  सुरेश कुमार गौतम  ने कार्यक्रम में आए हुए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में जिला महासचिव रविशंकर पाल, वि.स. प्रभारी सिद्धनाथ गौतम, विधानसभा अध्यक्ष रामनयन गौतम, विधानसभा महासचिव सुदर्शन गौतम, BVF राममिलन, जिला पंचायत राजेश चौरसिया, पूर्व वि.स. प्रत्याशी रामराज चौरसिया, जिला आदि मौजूद रहे।