
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश एवं त्वरित पहल पर तहसील खड्डा क्षेत्र के ग्राम निबुआ रायगंज, टोला केरवानिया निवासी श्रवण राजभर की नहर में स्नान के दौरान डूबने से हुई मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की स्वीकृति के उपरांत मृतक के आश्रित पुत्र शनि राजभर के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पीड़ित परिवार को शासन की निर्धारित सहायता समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए। उनके निर्देश पर घटना के तुरंत बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सहायता राशि जारी की गई।जिला प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित पात्र परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कठिन परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।
