news-details

डीएम-एसपी ने सभा स्थल का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सभा स्थल, वीआईपी मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा और अग्निशमन प्रबंधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।इसके बाद ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। उन्हें अपने-अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।