news-details

डीएम ने आश्रम पद्धति कॉलेज का किया निरीक्षण

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को असैदापुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन-पाठन, छात्रावास, भोजन और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मेस में छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया।जिलाधिकारी ने छात्रावास में पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था देखी। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने कुछ तख्तों की कमी बताई, जिस पर डीएम ने उपलब्ध बजट से व्यवस्था कराने को कहा। कक्षाओं में छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका भी जांची। इसके अलावा मरम्मत कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने तथा परिसर की घास कटवाकर सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।