
Pardarshi Vikas News Amethi
डी एम संजय चौहान ने गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 71फीसदी पाई गई है।डी एम ने नोडल बनाए गए खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम150आवेदन कराने के निर्देश दिए। सभी विभागों को सहयोग देने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की, जिसमें शुकुल बाजार, गौरीगंज एवं तिलोई विकासखंडों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रयास कर शीघ्र प्रगति में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाए। साथ ही ऐसे किसानों की भी पहचान कर उनकी रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जो अभी तक इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से इस कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों का डाटा मिसमैच है, उसे तत्काल सही कराते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
फार्मर रजिस्ट्री एक आई डी है जो सभी किसानों को बनवानी है। जिले में 318000के लक्ष्य के सापेक्ष 2,25000फार्मर रजिस्ट्री जारी हो चुकी है।जो किसान इसे नहीं बनवायेंगे, उन्हें भविष्य में बीज,खाद, कीटनाशक के साथ कृषि विभाग की किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।मिश मैच डाटा ठीक कराने के लिए तहसीलदार और लेखपाल से सम्पर्क करें, सभी ए डी ओ को अब प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।डी एम साहब की ओर से 30अप्रैल की तारीख अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।-सत्येन्द्र कुमार