news-details

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को मिला ‘सनातन गौरव सम्मान’

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गोपाल खार के श्रीराधा प्रसाद धाम में आयोजित 546वें श्री स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव के दौरान साहित्य-संस्कृति-मनीषी एवं ‘यूपी रत्न’ डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को ‘सनातन गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया।श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्रीराधा प्रसाद देव जू महाराज और श्रीमहंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने डॉ. चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, ठाकुरजी का पटुका, प्रसादी एवं माला भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्रीराधा प्रसाद देव जू महाराज ने डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को साहित्य, अध्यात्म, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाला व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी धर्म-अध्यात्म, साहित्य सृजन तथा हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान करना गौरव का विषय है।कार्यक्रम में कैप्टन हरिहर शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, श्याम सुंदर बेनीवाल, सतीश सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।