
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक घायल हो गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार मौदहा निवासी रमेश कुमार ऑटो से कस्बे की ओर जा रहा था, तभी कबरी की ओर जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।