news-details

डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी  विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में हुई डकैती का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सम्मानित किया। कार्रवाई में शामिल 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की गई।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद किया है।बता दें कि 3 अगस्त को श्याम नगर निवासी शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में बदमाशों ने घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को तमंचे व चाकू के बल पर बंधक बना लिया था। बदमाश करीब 12 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे।मामले के खुलासे के लिए डीसीपी पूर्वी के निर्देशन में थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।