news-details

DNT समुदाय से जुड़ी घटनाओं पर कैलाश नाथ निषाद ने जताई चिंता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू (DNT) समुदाय तथा लोधी, निषाद, कश्यप और कहार समाज से जुड़े लोगों के साथ सामने आई कथित हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कैलाश नाथ निषाद ने गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की मौत, लखीमपुर खीरी के सिसैया खुर्द में ग्रामीणों के साथ मारपीट और खरड़ गांव में जय सिंह कश्यप की हत्या का उल्लेख किया। गोंडा मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विनोद साहनी की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी। वहीं सिसैया खुर्द मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।उन्होंने संतकबीरनगर में सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के वाहन पर पथराव की घटना का भी जिक्र किया। पुलिस के अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में वाहन का शीशा टूट गया और सांसद को सुरक्षित निकाला गया।कैलाश नाथ निषाद ने मृतकों एवं गंभीर रूप से पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि DNT फाउंडेशन संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से पीड़ितों के न्याय के लिए आवाज उठाता रहेगा।


उत्तर प्रदेश में DNT समुदाय से जुड़े लोगों के साथ सामने आई घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, सुरक्षा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।
— भारत भाई बाबू भाई पटनी