news-details

एआरटीओ की गाड़ी पर पथराव के आरोप में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी । एआरटीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ की तहरीर पर आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।यह घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसील के पास हुई, जहां एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात करीब 2 बजे चेकिंग से लौटने के बाद उन्होंने अपनी निजी इनोवा गाड़ी को क्षतिग्रस्त पाया। गाड़ी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई थी।बुधवार दोपहर एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने पीटीओ दिनेश कुमार रावत के साथ थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इसके बाद मोहित, ओपी भार्गव, अश्वनी, गौरी रवि शुक्ला, अंकित सिंह उर्फ झब्बू, शिवम पांडेय और संदीप पांडेय सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191 (2), 324, 352 और 151(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में दलाल कार्यालय परिसर में घूम रहे थे और लोगों की फाइलें छीन रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग किया। एआरटीओ ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों द्वारा उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है।