
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति स्वास्थ्य अधिकारियों की समझ मजबूत करना तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल सेवाओं को प्रभावी बनाना रहा। प्रतिभागियों को NACP की संरचना, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, रोकथाम, टेस्टिंग एवं काउंसलिंग, एआरटी सेवाओं, STI/RTI प्रबंधन और हाई रिस्क ग्रुप से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।कार्यशाला में विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के एसएमओ, डीएच और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन दीपक तिवारी, डॉ. निधि टंडन, अवंतिका वाजपेयी और दीपाली मौर्या ने प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों को एचआईवी-एड्स से जुड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए।