news-details

एक मिनट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारत विकास परिषद, औरैया शाखा की ओर से राष्ट्रीय प्रकल्प ‘संपर्क’ के तहत विकास सप्ताह के अंतर्गत अमेरिकन किड्स स्कूल, हलवाई खाना में एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 50 बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डस्टबिन में बॉल डालना, उत्तर प्रदेश के जिलों और राज्यों के नाम लिखना, तीलियों से वर्ग बनाना, टॉफी खोलना, पहाड़ा और ओम लिखने जैसी गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रमेश शुक्ला, अशोक त्रिपाठी और छुन्ना मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव देवमुनि पोरवाल ने किया। इस दौरान डॉ. गौरव वर्मा, गोपालजी वर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, अभिषेक पोरवाल, देवकांत त्रिपाठी, शिवम दीक्षित सहित अभिभावक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। आयोजकों के अनुसार 19 सितंबर को नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता और 20 सितंबर को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा।