news-details

एक पेड़ मां के नाम -रश्मि सिंह ने बांटे आम के पौधे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए भादर विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया और प्रधानों को आम के पौधे वितरित किए।
 रश्मि सिंह ने महिलाओं के साथ चौपाल भी लगाई और  डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर संवाद किया रश्मि सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। महिलाओं को बराबरी के अधिकार दिए हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया है।