
PARDARSHI VIKASH NEWS सुल्तानपुर। शहर के एक होटल में सोमवार को एमपी बिरला सीमेंट कंपनी की ओर से कॉन्ट्रेक्टर सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के डीलर और कंज्यूमर बंधुओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए लक्ष्मी ट्रेडर्स के संस्थापक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि एमपी बिरला सीमेंट की गुणवत्ता और भरोसे के कारण ग्राहकों में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास किया है।कंपनी के सेल्स मैनेजर सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 90 के दशक से शुरू हुआ सफर आज पूरे भारत में मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कंपनी के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। इंजीनियर अभिनंदन मिश्रा ने सीमेंट की गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह समेत मनीष प्रताप सिंह, दुर्गेश शुक्ला, राम अवध यादव, हरीशचंद मौर्य, हकीम उल्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।