news-details

एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जनसुनवाई में कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।