
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। आज पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड एवं पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। साथ ही यूपी-112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में पहुंचकर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागीय बिंदुओं की समीक्षा की गई। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हमीरपुर एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।