news-details

फूला-पूरे मोहनलाल मार्ग के लिए 1.92 करोड़ मंजूर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सिंहपुर विकासखंड के फूला गांव से पूरे बरसिंग होते हुए पूरे मोहनलाल तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 1.92 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन किलोमीटर लंबे इस कच्चे मार्ग को अब पिच सड़क में बदला जाएगा। सड़क बनने से फूला, कटोरवा, पूरे बरसिंग, धोबहा, फंधा और पूरे बैसन समेत कई गांवों के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही राजा फत्तेपुर कस्बा, इस्लामगंज और औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर तक आवागमन आसान होगा।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात में कीचड़ और खराब रास्ते के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।रमेश चंद्र ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।