
Pardarshi Vikas News Banda
फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज खुटला बांदा का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से प्राप्त हुई है। प्रधानाचार्या राफिया ख़ानम के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में मोहम्मद अयान ने 513/600 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अलसिफा खातून 506 अंक के साथ द्वितीय और वरीसा खातून 495 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में रुमऐशा खातून ने प्रथम तथा तस्मीया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना है।