
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 21 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और सरकार ने उनका मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 234 अनुदेशक इस फैसले से लाभान्वित होंगे। साथ ही उन्हें कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और महिला अनुदेशकों को 360 दिन के मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।