
Pardarshi Vikas News Auraiya
अछल्दा क्षेत्र निवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात की है। युवक अपने भाई से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
मृतक की पहचान नगला रायसिंह गांव निवासी आदेश कुमार यादव के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि मंगलवार रात वह अपने भाई सुमित से मिलने निकला था। इसी दौरान रास्ते में बारात में शामिल कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।
आरोप है कि हमलावरों ने आदेश कुमार को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।