news-details

पराली प्रबंधन के लिए कृषि भवन में बनाया गया है कंट्रोल रूम

You can share this post!

 

 

अमेठी।उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने धान की फ़सल की कटाई के बाद फसल अवशेष/पराली को खेतों में न जलाने की अपील की है। डी एम के निर्देश पर कृषि भवन ताला में पराली प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।उप कृषि निदेशक ने किसानों से कहा है कि वे धान की पराली खेतों में जलाने के बजाय खेतों में सडाएं।फसल अवशेष खेतों में जलाने से मृदा की ऊपरी परत में स्थित लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है।कृषि भवन में पराली प्रबंधन के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए 7839882410 और 9415969047 मोबाइल नम्बर जारी किए गए हैं।तकनीकी सहायक फूल चंद ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा।पराली खेतों में सडाने से प्राकृतिक खाद प्राप्त होगी और पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।