news-details

गिरी ज़ेवर महल का भव्य शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। रथयात्रा रोड, महमूरगंज स्थित आभूषण प्रतिष्ठान गिरी ज़ेवर महल का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की। सतगुरु शंकराचार्य जी की उपस्थिति ने समारोह को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। प्रतिष्ठान के संचालक कार्तिक गिरि ने अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि वाराणसी की पवित्र नगरी में प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य ग्राहकों को पारंपरिक विरासत, आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट कारीगरी के आभूषण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसे और ग्राहक संतुष्टि को प्रतिष्ठान की प्राथमिकता बताया।उन्होंने कहा कि गिरी ज़ेवर महल में आभूषणों की विशेष श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में विशेष छूट भी दी जा रही है। प्रतिष्ठान प्रबंधन के अनुसार, पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन की पसंद को भी ध्यान में रखा गया है। शुभारंभ के साथ ही प्रतिष्ठान ने वाराणसी के आभूषण बाजार में अपनी नई शुरुआत की है।