
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।