
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के सिविल लाइन द्वितीय वार्ड में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विद्युत पोल से तार टूटने के बाद आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उस पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया और जलते हुए तार बार-बार टूटकर नीचे गिरने लगे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों ने शुरुआत में खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरी रात लोग परेशान रहे। बाद में बिजली विभाग की टीम ने देर रात मरम्मत कर लाइन को दुरुस्त किया और आपूर्ति बहाल कर दी।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एसडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि एबीसी केबल में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई और फिलहाल आपूर्ति बहाल कर दी गई है, साथ ही दिन में फिर से जांच कराई जाएगी।