news-details

गोंडा में चुनावी रंजिश में फायरिंग, दो भाई घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में विपिन सिंह और उनके भाई अमित सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विपिन सिंह के जांघ में गोली लगी है, जबकि अमित सिंह के अंगूठे में चोट आई है। जानकारी के अनुसार, विपिन सिंह गांव में होने वाले आगामी प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और उनका मौजूदा प्रधान अशोक सिंह से पुराना विवाद चल रहा है। बताया गया कि मंगलवार रात दोनों पक्ष एक शादी समारोह में आमने-सामने आए थे, जहां कहासुनी हो गई थी।इसके बाद बुधवार सुबह जब विपिन सिंह अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी प्रधान अशोक सिंह के वहां पहुंचने और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे और एक वाहन बरामद किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं, इस घटना में आरोपी पक्ष के अशोक सिंह को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।