news-details

गोंडा में छात्र से मारपीट का मामला, ‘छोटी सेना’ गैंग पर आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में 17 वर्षीय छात्र प्रखर श्रीवास्तव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ‘छोटी सेना’ गैंग के सदस्यों ने बीयर पीने के लिए पैसे न देने पर उसे रास्ते में रोककर पीटा। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एसपी इलेक्ट्रॉनिक आवास विकास के सामने 12 मई को हुई बताई जा रही है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, प्रखर श्रीवास्तव अपना एडमिट कार्ड निकलवाने के लिए साइबर कैफे जा रहे थे, तभी रास्ते में अर्पित पांडेय और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनसे बीयर पीने के नाम पर 2 हजार रुपये की मांग की गई। पैसे देने से इनकार करने पर अर्पित पांडेय, अभिषेक कसौधन, देवेंद्र श्रीवास्तव सहित करीब पांच अन्य लोगों ने मिलकर छात्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र को रोककर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा बीच-बचाव की कोशिश भी दिखाई देती है, लेकिन इसके बावजूद हमलावर मारपीट जारी रखते हैं। बाद में एक आरोपी छात्र की बाइक लेकर आगे चला जाता है।पीड़ित छात्र के पिता आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।