
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसा गोंडा-आर्यनगर मार्ग पर रामापुर गांव के पास सोमवार देर शाम हुआ।जानकारी के अनुसार, रामापुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार निर्मल और सनी घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।टक्कर के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और स्कॉर्पियो चालक राहुल कुमार निवासी वीरपुर डीहा तथा ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में लोग चालकों के साथ गाली-गलौज, कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और बाल खींचते दिखाई दे रहे हैं।कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।हादसा इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ई-रिक्शा भी बुरी तरह टूट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में अधिक सवारियां नहीं थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।