news-details

गोंडा में सरयू नहर में बहे युवक की तलाश जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में सरयू नहर में नहाते समय बह गए 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ की तलाश में रविवार सुबह से SDRF की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार देर शाम भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गए कैफ पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण तेज बहाव में बह गए थे। लखनऊ से पहुंची SDRF टीम ने करीब 15 घंटे बाद अभियान शुरू किया। अब तक टीम करीब एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तलाश कर चुकी है, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। SDRF के जवान अलग-अलग स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। युवक को ज्यादा दूर बहने से रोकने के लिए सरयू नहर का पानी भी बंद करा दिया गया है। मोहम्मद कैफ धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड स्थित एक फर्नीचर दुकान पर काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वह गर्मी से बचने के लिए नहर में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें तैरना नहीं आता था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि SDRF, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शव मिलने के बाद शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।