news-details

गोंडा में सड़क हादसा, अस्पताल कर्मचारी की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय अस्पताल कर्मचारी इनायत अली की मौत हो गई। इनायत अली इब्राहिम पुरवा, थाना कौड़िया के निवासी थे और शहर के आनंद हॉस्पिटल में कार्यरत थे। बताया गया कि वह देर रात ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खिरौरा मोहन के पास गोंडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में इनायत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।