news-details

गंगा बैराज पानी संकट पर सपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

कानपुर में गंगा बैराज से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लाखों लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को सपा पार्षद पति अर्पित यादव ने फजलगंज स्थित जल निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान अर्पित यादव ने सहायक अभियंता को खाली बाल्टी और ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से कानपुर दक्षिण के कई इलाकों में गंगा बैराज की पानी सप्लाई बंद है, जिससे लोगों के घरों में भारी परेशानी हो रही है।उन्होंने बताया कि जूही IPS क्षेत्र, अंधा कुआं ZPS, बर्रा गांव, कर्राही, दामोदर नगर, बसंत विहार, जरौली-1, जरौली-2 और मिक्की हाउस समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है।सपा नेता ने कहा कि खाली बाल्टी देकर विरोध इसलिए किया गया क्योंकि प्रभावित इलाकों में लोगों के घरों में भी बाल्टियां खाली पड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।