news-details

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के राईपुर चिनघटपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अनुपम शाक्य सोमवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनुपम अपने दो दोस्तों के साथ बदायूं जिले के अटैना घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त भी पानी में कूद गया, लेकिन वह भी फंस गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोस्त को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि अनुपम लापता हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब 5 घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।