news-details

गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 628/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी निगड़ा, शिवराज सिंह उर्फ बंटू पुत्र रूप सिंह निवासी निगड़ा, सौरभ पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पूर्वामहासुख थाना अजीतमल, मोनू पुत्र रामाधार निवासी बरौआ थाना फफूंद और सौरभ पुत्र मोतीलाल निवासी खरका की मड़ैया थाना कोतवाली औरैया शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 29 से 45 वर्ष के बीच है और इनके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक इतिहास बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, संजीव कुमार समेत हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल रहे।