news-details

गुजैनी में गणेश महोत्सव पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ए ब्लॉक गुजैनी स्थित श्री दुर्गा सेवा समिति के 79वें गणेश महोत्सव के अवसर पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. नीरज वरीयानी की टीम ने शिविर में महिलाओं और पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।शिविर में पंजीकृत प्रथम 100 मरीजों के इलाज की व्यवस्था जीआरएस हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, हर्ष नगर में की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी सहयोग किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। डबरा श्री साईं श्री चंद्र साहब ने भक्तों के साथ भगवान गणेश के समक्ष नृत्य किया। सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन-कीर्तन और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही आम भंडारे का वितरण किया गया।स्वामी हितेश महाराज ने बताया कि 20 सितंबर को डांडिया नृत्य और 22 सितंबर को भगवान गणेश की महाआरती के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गुजैनी से विभिन्न मार्गों से होते हुए मर्दनपुर पांडव नदी पहुंचेगी, जहां श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।कार्यक्रम में दयाल दास जोतवानी, रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, एकता भारद्वाज, रिया जीजवानी, हेमा खट्टर, एकता कपूर, शिप्रा पमनानी, दीपक बलेचा समेत समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।