news-details

गुंजन शर्मा बनीं  महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष के रूप में गुंजन शर्मा को मनोनीत किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के अनुसार, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।गुंजन शर्मा की नियुक्ति को जिले में महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर रहेगा।महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है। नई जिलाध्यक्ष के सामने संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि गुंजन शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए महिला मोर्चा को नई ऊर्जा देंगी और संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगी।