
PARDARSHI VIKASH NEWS Gujarat के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में बुधवार रात श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान आयोजित लोक डायरो कार्यक्रम में लोक गायक Jignesh Kaviraj पर जमकर नोट बरसाए गए। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।भजन कार्यक्रम अहीर समाज और प्रयागराज समूह की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने मंच पर नोटों की बारिश की। कई लोग बोरियों में भरकर नकदी लेकर पहुंचे थे और भजनों के बीच दान राशि उड़ाते नजर आए।आयोजकों के मुताबिक श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सात दिनों में मिली पूरी दान राशि अहमदाबाद में बन रहे ‘गुजरात अहीर समाज कन्या कक्षालय’ के निर्माण में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लोगों ने खुलकर दान दिया।गुजरात में इस तरह की भजन संध्या को ‘लोक डायरो’ कहा जाता है। यह केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि इसके जरिए स्कूल, गोशाला, गरीब बच्चियों की शादी और सामाजिक कार्यों के लिए धन जुटाया जाता है। लोक डायरो से मिलने वाली राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में दान कर दी जाती है।
